सारण :छपरा-सिवान मुख्य पथ पर सीपीआइ (एम)के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च व किया पुतला दहन 
कोपा (सारण)
 आक्रोश मार्च करते वक्त कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थें । इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च पार्टी के नेता व मांझी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में निकाला । आक्रोश मार्च कोपा छपरा-सिवान मुख्य मार्ग होते हुए अब्दुल गफ्फार पथ व कोपा बाजार होते हुए फिर मुख्य मार्ग पर आया और छपरा-सिवान सिवान मुख्य मार्ग पर पुतला दहन किया गया । कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए कहा की सत्येन्द्र यादव ने कहा की प्रधानमंत्री के कार्यकाल के तिन साल पुरा होने को है और अबतक कोई वादा पुरा नही किया इस सरकार ने । युवाओं को लम्बे लम्बे भाषण देकर ठगने का काम किया है इस सरकार ने । मौके पर राजु , सुखदेव यादव , शैलेष कुमार सहित कई अन्य मौजूद थें ।