मिलने गए थे महबूबा से पहुच गए हवालात पुलिस की भी कराई परेड
राकेश फौजदार 
भरतपुर 23 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के हलैना क्षेत्र के एक आशिक को अपनी महबूबा से चोरी छुपे मिलने जाना इतना महंगा पड़ा कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नही महबूबा से मिलते बक्त लोगो द्वारा देख लिए जाने पर अपनी बाइक छोड़ कर भाग जाने के बाद आशिक ने अपने परिजनों को उसे बदमाशो द्वारा लूट लिये जाने की सूचना देकर पुलिस की भी परेड करा दी। हुआ यह कि शनिबार देर सायं गांव नयागांव माफी निवासी एक युवक सोनू से हलैना-खेरलीगंज मार्ग स्थित नैवाडा जीएसएस के पास अज्ञात वदमाशों द्वारा बाइक एवं नगदी लूट कर उसे बन्धक बना लेने की सूचना एन एच 11 सहित अन्य मार्गो पर पुलिस ने नाकाबन्दी कराई और घटना स्थल पर मामले की तफ्तीश की लेकिन कोई सुराग नही लगने पर सोनू से संपर्क किया गया जो जयपुर हाइवे टोल टैक्स झालाटाला पर मिला। पुलिस पूछताछ में सोनू के मित्र बबलू ने सच्चाई उजागर कर दी।सच्चाई के सामने आने पर जहाँ सोनू के परिजनों ने अपना सिर पीटा भी हलैना थाना पुलिस ने सोनू को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।