मुंगेर : पीयुष कुमार प्रियदर्शी की रिपोर्ट-
मुंगेर जिला के  हवेली खड़गपुर मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब खड़गपुर के फ्लोराइड और आर्सेनिक प्रभावित गाँव खैरा नही पहुँचेंगे ।
ग्रामीणों अपने आक्रोश व्यक्त करते हुए लक्ष्मण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की और कहा जिला प्रशासन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया है।
ग्रामीणों ने कहा शौचालय निर्माण कार्य पूरा नहीं होने, हर घर जल का नल कार्यक्रम अधूरा रह जाने, बनाए गए टंकी में लीकेज होने सहित कई अन्य कार्य अधूरा रहने के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.।
जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्हेंने कहा कि पूर्व घोषित पेयजल आपूर्ति योजना के शुभारंभ हेतु 30 मई को खैरा जाना था . नीतीश कुमार के शब्दों में यह योजना उनके लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसे पूरा होने पर वे स्वयं गाँव पहुँच कर अपने हाथों से ग्रामीणों को समर्पित करेगें ।
गुरुवार शाम तक मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को ले पूरे गाँव में उत्सवी माहौल बना था, निर्माण योजना से जुड़े कामगार युद्धस्तर पर हर घर शुद्ध जल पहुँचाने के कार्य को फाइनल टच देने में जुड़े थे. ग्रामीण भी जी- जान से कार्यक्रम के उद्देश्य को पूरा करने में जुटे थे, इसी क्रम में गाँव को शत-प्रतिशत खुले में शौच मुक्त करने के लिए तेजी से शौचालयनिर्माण में लगे थे।
लेकिन जैसे ही प्रशासनिक हलके से यह खबर बाहर आई , कि मुख्यमंत्री अब खड़गपुर झील से ही योजना काशुभारंभ करेंगे और उनका खैरा आगमन रद्द हो गया,ग्रामीणों के उत्साह को ठंडा कर दिया ।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को एक फैक्स भेज कर अपनी भावना से अवगत कराते हुये उनके खैरा आने की मांग की गई ।
जदयू नेता प्रदीप सिंह ने मंत्री शैलेशकुमार से बात कर ग्रामीणों की बात रखी लेकिन वे इसे जिलाप्रशासन पर छोड़ गए ।ग्रामीण संजीव कुमार ने कहा कि 5 जून 2010 के कार्यक्रम में नीतीश कुमार खैरा में पानी भी नही पीये थे और यह कहा था कि खैरा को जिस दिन शुद्ध पानी मिलेगा उसी दिन वह गाँव मे जल और भोजन दोनों ग्रहण करेंगे ।यह घोषणा ग्रामीण अब तक भूले नही है,और बड़ी शिद्दत और बेकरारी से उनके खैरा आगमन का सपना संजोए हुए थे ।
पिछले कईदिनों से सत्ताधारी दल से जुड़े कई माननीयों ने खैरा पहुँच ग्रामीणों से कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी का आहवान किया था और ग्रामीण ऐसा कर भी रहे थे ।
लेकिन अचानक से कार्यक्रम में हुये इस रद्दोबदल से ग्रामीण गुस्से में हैऔर उनमें निराशा व्याप्त हो गया है . वे मुख्यमंत्री को संदेश भेज अब भी उनके आगमन को ले आशान्वित है. बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल संजय पटेल संजीव कुमारबाल्मीकि मंडल गौतम कुमार सदानंद मंडल घनश्याम यादव प्रियांशु शेखर मंटू यादव रघुनंदन प्रसाद बीरबल मंडल अनिलमंडल मनोज मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण थे।