
नदी में स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत
मढ़ौरा (सारण): रविवार को थाना क्षेत्र के मुबारकपुर शाहबाजपुर में दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गये एक किशोर की डूबने से मौत हो गई I जीवित पुत्रिका व्रत के दिन एक मां के एकलौते पुत्र की मौत से पूरा गांव मर्माहत हो गया I वही पुत्र की मृत्यु की खबर से मां बेसुध हो गयी और होश में आने पर बार बार पुत्र के मृत शरीर से लिपट कर दहाड़ मारकर बिलखने लगती और दुःख की पीड़ा में फिर बेसुध हो जाती I मृतक शाहबाजपुर निवासी सुनील राय का 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है I
मिली जानकारी के अनुसार किशोर अपने अन्य कुछ साथी के साथ गांव के बगल से गुजरने वाली गंडकी नदी में नहाने गया था I नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा I किशोर को डूबता देख अन्य साथी ने हल्ला मचाना शुरू किया I ग्रामीणों को पता चलने पर वे भागकर पहुंचे जब तक राहुल को पानी के भीतर से बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी I राहुल अपने मां बाप क एकलौता पुत्र था I राहुल की मां अपने पुत्र की लम्बी आयू के लिये जीवित पुत्रिका व्रत की थी I इसी दिन उसके एकलौते पुत्र की डूबने से हुई मौत से मां का हाल बेहाल हो गया वही परिजन गहरे सदमे में आ गये I




Recent Comments