सारण:बुढ़ापा का लाठी संतान होता है ,पर बेटों ने ठुकराया तो थानाध्यक्ष ने भूख मिटाने मे की मदद
——
कोपा (सारण)                                      
 हमारे समाज में वृद्ध जनों के प्रति किस तरह धारणा तेजी से बदल रही है जो सबके लिए विचारणीय है । पहले बुढापे में  परिजन सेवा के लिए तत्पर रहते थे । लोकिन आज लोग सेवा करने से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं । ऐसा ही एक मामला कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ग्राम का है    । इस ग्राम का एक साठ वर्षीय व्यक्ति का दस दिनों से भूख से  पीड़ित रहने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित शिवनाथ महतो को तीन पुत्र सभी बाल बच्चेदार भरापूरा परिवार । लेकिन घर के वृद्ध पर ध्यान देने की किसी ने कोई कोशिश नहीं की । घर का एक सदस्य जो पुरे परिवार का जनक है उसे दस दिनों तक भोजन नहीं दिया गया । गांव के किसी अन्य ने विश्वास नहीं किया क्योंकि उसका भरापूरा परिवार जो है । पीड़ित किसी तरह कोपा थाना पहुंचा जहां थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने  तुरंत खाना खिलाया । उसने  थानाध्यक्ष को बताया कि सभी से  उसने भोजन की गुहार लगायी  थी । हार कर वह अपनी व्यथा सुनाने सीधे थाने पहुंचा था । उसकी कारूणिक बात सुनकर थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्रवित हो गए । उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियो को उसे शीघ्र  अनाज की व्यवस्था कराने की  बात कही । इस आशय की सूचना उन्होंने बीडीओ राजेश भूषण तथा सीओ इन्द्रवंश राय भी को दी । वही रेवाड़ी पंचायत के सभी  जनप्रतिनिधी ने उक्त व्यक्ति को हर तरीके से मदद का भरोसा थानाध्यक्ष ने दिलाया फिर थानाध्यक्ष मनिष कुमार उसे धर जाने दिए ।