सारण :कौशल केंद्र के युवकों का हुआ कैम्पस सेलेक्शन 
छपरा 
छपरा स्थित आइएलएंडएफएस कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित पचीस युवकों का कैम्पस सेलेक्शन विभिन्न कम्पनियों में हुआ है । जो 30 दिसम्बर को छपरा से रवना होंगे । सभी प्रशिक्षण प्राप्त युवकों को कम्पनियों द्वारा जॉब पत्र प्राप्त हो चुके है । देश के प्रतिष्टित सुपर साइंस सर्विस प्रा. लि., जे .बी .एम .ग्रुप , विक्टोरिया ऑटो , मोटीन इंक एनु मिन्डा इंडस्ट्रीज  के जॉब मिले युवकों ने ऑफर लेटर प्राप्त करने के बाद स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार जताते हुये हर्ष व्यक्त किया । इस मौके पर छपरा प्रभुनाथ नगर स्थित कौशल केंद्र पर प्रो.राम बहादुर सिंह , प्रो .शुभ नारायण सिंह , ई.सतेयेंद्र कुमार सिंह , धर्मेन्द्र कु सिंह , रिंकू सिंह , कमलेश सिंह , डॉ रनंजय कु सिंह सहित दर्ज़नों  प्रशिक्षार्थी थे ।