डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं के क्रियायांवयन हेतु किया बैठक
 
 
मढौरा (सारण)
सारण डीएम ने स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ के सभागार में एक अधिकारियों की बैठक किया । शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ,  सीओ , पंचायत सेवकों को बैठक में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के किर्यान्वयन से सम्बंधित कई तरह के निर्देश दिये । जिसमें मुख्य रूप से सात निश्चय योजना की सफलता के लिये लग जाने की नसीहत देते हुये अधिकारियों और कर्मियो को कहां की सभी योजनायें मार्च तक पूरी करें , वरना कारवाई के लिये तैयार रहे । जो अधिकारी और कर्मी योजना को ससमय पूरी नहीं करेंगे , उनपर कारवाई तय मानी जाये । इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय सहित सभी प्रखंडों के अधिकारी एवं पंचायत सेवक उपस्थित थे ।