गंगा महाआरती का आयोजन मांझी व आमी घाट पर आज
एकमा(सारण),01अक्टूबर21। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर जारी सेवा और समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार की शाम को सारण जिले के आमी स्थित अंबिका भवानी घाट और मांझी के राम घाट पर भारतीय जनता पार्टी के नमामि गंगे प्रकोष्ठ सारण की ओर से महाआरती का आयोजन किया जाएगा।एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि कॉम्पलेक्स में आयोजित भाजपा की एक समीक्षा बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक चंद्रशेखर सिंह ने दी। मांझी राम घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल होंगे।समीक्षा बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र पांडेय, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, विभूति नारायण तिवारी, संजय कुमार तिवारी, दही बाबा आदि अन्य शामिल हुए।
-/-




Recent Comments