सारण :कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति का दुसरे दिन भी छपरा आरा पुल पर जन आंदोलन जारी
****************************************
जिलाधिकारी से वार्ता के बाद शाम मे समिति सदस्यों की पटना मे होगी प्रधान सचिव से वार्ता-:
****************************************
आठ सदस्यों की टीम पथ निर्माण विभाग सचिव अमृत लाल मीणा से वार्ता के लिए पटना रवाना -:
****************************************
समिति ने संध्या तीन बजे से पुल निर्माण पर लगाए रोक को वापस ले लिया है एवं पुर्वी लेन को आवागमन के लिए अगले निर्णय खोल दिया है -:
****************************************
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
—–
डोरीगंज-:
कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति ने लगातार दुसरे दिन भी अपनी तीन सुत्री माँगों के समर्थन मे जन आंदोलन जारी रखते हुए धरना पर बैठे हुए है एवं पुल के काम को ठप कर रखा है ।
धरना स्थल पर भारी संख्या मे दियरा वासी टेंट लगाकर बैठे हुए है । पुल के फिनिशिंग का काम ठप कर दिया गया है ।
समिति किसी भी कीमत पर अपनी माँगो पर कोई ठोस निर्णय आने तक पिछे हटने के मुड मे नही है ।
समिति के अध्यक्ष ललन राय ने बताया कि हम लोग 2001 से ही दियरा की विकास की लड़ाई लड़ते आए है । हम लोगो को सभी जनप्रतिनिधियों एवं सभी सरकारों ने झुठे आश्वासन देकर बहलाया है कोई विकास कार्य आज तक नही किया गया है। आज यह स्थिति है कि हमलोग अगर चुप बैठ जाते है तो दियरा का अस्तित्व ही संकट मे पर जाएगा । इसलिए आज कि स्थिति मे हम कोडे़ आश्वासनों पर मानने वाले नही है । दियरा यह अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहा है इसमे कोई हमे कोई कोरा आश्वासन मंजुर नही है ।
#************************************#
धरना स्थल पर पहुँच गरखा के पुर्व भाजपा विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कहा कि आज की सरकार बिल्कुल संवेदन हिन हो गयी उन्हे जनता के प्रति कोई हमदर्दी नही रह गयी है वे जनता के जायज माँग को भी मानने को तैयार नही है हम इस दियरा की अस्तित्व बचाने की लड़ाई मे आप के साथ है ।
#************************************#
गुरुवार को धरना स्थल पर पहुँचे जिलाधिकारी के साथ





Recent Comments