मोतिहारी नगर परिषद अध्यक्ष अंजू देवी तथा उपाध्यक्ष रविभूषण श्रीवास्तव बने
 मोतिहारी नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अंजू देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर रविभूषण श्रीवास्तव विजयी हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड नंबर 38 से वार्ड पार्षद अंजू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीना देवी को तीन वोटो से हराकर नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव जीती,वही उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 36 से वार्ड पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समीर साह को 6 वोटो से पराजित कर उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीते।
•एक नजर अध्यक्ष पद के प्रत्याशीयो को मिले वोट पर -अंजू देवी को 21 वोट मिले, वही रीना देवी को17 वोट मिले।
एक नजर उपाध्यक्ष पद के प्रत्यशियों को मिले वोट पर- रविभूषण श्रीवास्तव को 22 तथा समीर साह को 16 वोट मिले।