
समस्तीपुर:नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
उजियारपुर
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय चाँदचौर पर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा शौर्य युवा मंडल के समूह नेता साकेत राज ने की। युवा शौर्य के सदस्यों के द्वारा विद्यालय परिसर के उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा विद्यालय में स्वच्छता पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन करने की निशा की गई प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा।मौके पर प्रधानाचार्य रामेश्वर राय ज्ञानचंद्र प्रसाद आनंद रंजन सीमा कुमारी पुष्पा कुमारी सूर्य नारायण सिंह आदि ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया वही युवा शौर्य के सदस्य सोनू कुमार संजीव कुमार साकेत राज भी मौजूद थे अंत में विद्यालय परिसर के दीवारों पर स्वच्छता के संदेश लिखकर छात्रों शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित ग्रामीण व्यक्तियों को अवगत कराया गया।




Recent Comments