बेतिया – लौरिया:– चीनी मिल के उपेक्षा पूर्ण नीति से आक्रोशित किसानों ने जड़ा ताला।

न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प चम्पारण बिहार:– एचपीसीएल चीनी मिल द्वारा रिजव क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला ब्यवहार करने से शनिवार को किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चीनी मिल के गेट पर ताला जड़कर पेराई ठप्प कर दी । वहीं इस आंदोलन में दलगत भावना से हटकर सभी जनप्रतिनिधियों ने धरना में शामिल हुए । जहाँ विधायक विनय विहारी , प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी, पुर्व प्रमुख परमानंद ठाकुर ,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, योगापट्टी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजद के रम्भू यादव ,अब्दुल हसनात, कम्युनिस्ट पार्टी के चंदन राव सहित सैकड़ों किसान धरना में शामिल रहे । इधर विधायक श्री विहारी ने कहा कि मैं किसानों के हिट के लिए आवाज उठाता रहूँगा । पहली प्राथमिकता किसानों की समस्या है,चीनी मिल प्रबंधन को किसानों की समस्याओं का समाधान करना ही पड़ेगा । प्रमुख शम्भू तिवारी ने कहा कि अभी तक मिल प्रबंधन द्वारा रिजेक्ट का चालान नहीं निर्गत किया गया है । किसान इस मिल से बहुत अधिक क्षुब्ध हैं । यह मिल रिजर्व क्षेत्र के किसानों को चालान न देकर बाहरी क्षेत्र का गन्ना मंगाकर पेराई कर रही है और कुछ ही चालान यहाँ के किसानों को मुहैया करा रही है । यदि मिल प्रबंधन इस तरह की दोहरी नीति से बाज नहीं आया तो किसान मिल का चक्का जाम कर देंगे । पूर्व प्रमुख परमानंद ठाकुर ने कहा कि लौरिया चीनी मिल कुछ मुट्ठी भर लोगों के चंगुल में फंसकर रह गई है । यह किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । गन्ना का प्रभेद भी अपने हिसाब से बदलकर इसका दूसरा नाम कारण कर किसानों को मूर्ख बना रही है । कन्हैया कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, रम्भू यादव ने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी चीनी मिल किसानों के गन्ना का भुगतान 14 जनवरी तक कर दी है ,जबकि लौरिया मिल 21 दिसंबर तक का ही भुगतान की है । यह मिल सरकारी होकर भी भुगतान में देरी कर रही है । बाद में मिल के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह, उप गन्ना महाप्रबंधक नरवर सिंह, उप गन्ना प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुनी ,। जीएम श्री सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि आपकी सारी समस्याओं के समाधान पर अमल किया जाएगा। रिजेक्ट का चालान समय पर किसानों को मिलेगा, समय पर गन्ना का भुगतान किया जाएगा । बाहरी गणना मिल द्वारा नहीं लिया जाएगा सहित सभी मांगों को मिल प्रबंधन द्वारा मानकर धरना खत्म कराया गया । अन्य किसानों में , शम्भू यादव , अनिल तिवारी, रामकरण ठाकुर सहित सैकड़ों किसान शामिल थे ।