विद्युत विभाग की लालफीताशाही व तुर्रमशाही चरम पर
# कनीय अभियंता को जीएम प्रत्यय अमृत व सांसद से कोई डर नहीं
बिजली लाइन का सट डाउन मन माना
#राणा परमार अखिलेश
दिघवारा (सारण):सोनपुर विद्युत अनुमंडल की लालफीताशाही व तुर्रमशाही चरम पर है। मन माने ढंग से विद्युत बिल प्रेषण मनमानी मीटर रीडिंग के अलावे प्रति दिन चार से पांच घंटे बिजली की कटौती बदस्तूर जारी है। बहरहाल,गत् दिवस बिहार विद्युत बोर्ड के महाप्रबंधक प्रत्यय अमृत के औचक निरीक्षण के बाद तो लालफीताशाही और बढ गई है।
बताते चलें कि गत् शुक्रवार को जीएम प्रत्यय अमृत ने सोनपुर अनुमंडल में विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया कई उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर की, सहायक अभियंता व कनीय अभियंताओं की क्लास लगायी ।किन्तु कोई असर नहीं पड़ा। सटडाउन में मनमानी लो वोल्टेज के अलावे मनमानी विद्युत कटौती जारी है।
शिकायत करने पर दिघवारा चकनूर निवासी अरूण सोनी राईपट्टी निवासी सुरेश कुमार गुप्ता के कनीय अभियंता रमण कुमार ने कहा कि आपको जहाँ कंप्लेन करना है करें। हमें किसी का भय नहीं है।
उपयोक्ताओं ने सांसद राजीव प्रताप से दूरभाष से शिकायत की । एपीएस ब्रजभूषण ने शिकायत नोट की किंतु विद्युत आपूर्ति में अब तक कोई सुधार नहीं हुए।




Recent Comments