बेतिया – गौनाहा:– *जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के जदयू कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 25 फरवरी 2018 को प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार होना सुनिश्चित हुआ ।
इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष विक्रमा चौधरी ने बताया कि प्रदेश से प्रशिक्षक गण आयेंगे व प्रशिक्षण में भाग लेकर पार्टी की विचारधारा, सामाजिक सरोकार, सात निश्चय योजना, कानून का राज, लोक शिकायत निवारण, महिला सशक्तिकरण अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित व आदिवासी पर सशक्तिकरण विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा । मौके पर सूरज सहनी, दिलिप कुमार वर्मा, पन्नालाल प्रसाद, भागीरथी राम, दिनेश्वर यादव, सकीना खातुन, रामराज महतो, राजेश महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।