सिवान :पोलियो अभियान की शुरुआत, छह लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर/सीवान
सिवान:सदर अस्पताल के आइसीयू के बाहर रविवार को उपाधीक्षक डॉ एमके आलम ने बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी शहरी डॉ जीएस पांडेय, पीएन सिंह, विजय वर्मा, अशोक कुमार शर्मा के अलावा अन्य चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। उपाधीक्षक ने बताया कि अभियान के तहत कोई भी बच्चा छूट ना जाए इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। पूरे जिले में अभियान की सफलता के लिए पूरा स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। इस बार जिले में कुल पांच लाख 24 हजार 785 घरों के
पांच लाख 90 हजार 627 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 1301 एच टू एच टीम का गठन किया गया है। जबकि 149 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। 34 मोबाइल टीम ट्रेनों में सफर करने वाले बच्चों को दवा पिलाएगी।अभियान की सफलता के लिए 475 सुपरवाइजर की सेवा ली जा रही है।
————————-




Recent Comments