😈एक का सिक्का पर छोटे बड़े दुकानदार लेने से कर रहे हैं इंकार
ढेला खोंमचा रेंडी लगाने वाले परेशान 
😨बैंक प्रबंधकों ने सिक्का बंदी को बताया रिउमर
🍮राणा परमार अखिलेश 🎩
 दीघवारा (सारण)
〽नोट बंदी के बाद सिक्का बंदी के साथ कम से कम दो से लेकर दस के सिक्के की हदबंदी लागू है ग्रामीण बाजार व दिघवारा नयागाँव सोनपुर में। बहरहाल,ग्राहक व सब्जी विक्रेता परेशान है ।यहाँ तक मारपीट की नौबत आ रही है ।
पान विक्रेता सत्येंद्र भगत ने बताया कि नंदलाल चौधरी के दुकान पर किराना समान क्रय के बाद एक का 100 सिक्का लेने से इन्कार किया । लिखित मांगने पर मारपीट को उतारू हो गए । मनोज कुमार गैस चूल्हा दुकानदार ने बताया कि सब्जी वाले छोटा सिक्का लेने से इंकार कर दिया । दुग्ध विक्रेता नितीश यादव दरियापुर धरमागत ने काफी हुज्जत के बाद आधा नोट और आधा सिक्का लिया । इस संबंध में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अंजना सिन्हा ने कहा कि एक का सिक्का जमा लिया जा रहा है। जबकि राजनाथ सिंह के अनुसार बैंक भी लेने से इंकार कर रहा है । गैस एजेंसी भी दस का सिक्का नहीं ले रही है ।