सारण : एकमा बीआरसी पर डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के बीच हुआ प्रमाण पत्र का वितरण⏺️ शेष प्रशिक्षणार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण 30 सितंबर को भी होगा : रश्मि रंजन✍️न्यूज इनपुट : के. के. सिंह सेंगर/एकमा (सारण) : भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एनआईओएस डीएलएड अध्ययन केंद्र बीआरसी एकमा के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित कर परीक्षा में उतीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण प्रखंड शिक्षा अधिकारी रागिनी कुमारी व बीआरसी अध्ययन केन्द्र समन्वक कुमार रश्मि रंजन द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
इस अवसर पर बीईओ रागिनी कुमारी ने डीएलएड उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी शुभकामना है कि आप एक योग्य व कुशल शिक्षक बन कर देश के भविष्य नौनिहालों का जीवन संवारने की दिशा में सफल हो सके।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक कुमार रश्मि रंजन ने बताया कि परीक्षा में कुल 200 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से कुल 184 पास हुए हैं। लेकिन 184 प्रमाण पत्र अभी प्राप्त हुए हैं। शेष में अभी सुधार बोर्ड में हो रहा है। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान इसे पाने से शेष रह गए उत्तीर्ण
प्रशिक्षणार्थियों के बीच पुनः 30 सितंबर को भी बीआरसी एकमा में वितरित किया जाएगा।
इस मौके पर बीईओ रागिनी कुमारी, अध्ययन केंद्र समन्वयक कुमार रश्मि रंजन, उप समन्वयक रविन्द्र कुमार सिंह, साधन सेवी शंकर नाथ, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, प्रो. राम शंकर पांडेय, सतीश कुमार, संसाधन शिक्षक सुजीत कुमार, नोडल शिक्षक कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, राम सिंगार सिंह, सत्येंद्र राम आदि सहित डीएलएड पास प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद रहे।