
वैशाली : पहलेजाघाट स्टेशन पर सुविधाओं की कमी,शौचालय नही होने से यात्रियों को परेशानी
हाजीपुर : सोनपुर रेल मंडल के भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर दूर -दराज से आ रहे यात्रियों को शौचालय, मूत्रालय नही रहने से काफी परेशानी हो रही है । पुरूष यात्री तो स्टेशन पर ही खड़े होकर मूत्रालय कर लेते हैं लेकिन खास कर महिलाओ को शौचालय व मूत्रालय के लिए परेशानी का सामना करना पर रहा है । एक तरह केंद्र की सरकार या रेल मंत्रालय स्वच्छता व विकास की बात करती है तो दूसरे तरफ स्वच्छता अभियान, शौचलय के निर्माण के लिये करोड़ो रुपये विज्ञापन पर खर्च करती है जब कि इस स्टेशन का विधिवत उद्घाटन तीन साल बीत गयी लेकिन अभी तक स्टेशन पर एक भी शौचालय , मूत्रालय नही है । केंद्र की सरकार व रेलवे विभाग कार्य के लेकर कितने गम्भीर है इसी बात से अनुमान लगया जा सकता है । विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के वजाय अगर शौचालय , मूत्रालयों का निर्माण होती तो निश्चित ही यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता वही इस भीषण गर्मी में इस स्टेशन पर ठंडा पानी की व्यवस्थाओं से दूर है । दूसरी यह है कि पटना जक्शन से कोई भी सवारी गाड़ी सुबह छपरा के लिए नही है न ही छपरा से पटना के लिए शाम को कोई सवारी गाड़ी है । इस गम्भीर समस्याओं से यात्री परेशान रहती है । पटना से यात्री सड़क मार्ग से नयागाँव , सितलपुर , दिघवारा, छपरा , तक यात्रा करती है । वही लखनऊ – पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस को भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर एक मिनट की ठहराव होती तो यात्रियों को वैशाली जिले के आस- पास के यात्रियों व सोनपुर प्रखंड के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए पाटलीपुत्रा स्टेशन सड़क मार्ग से जाकर पकड़नी पड़ती हैं वही अप में उन यात्रियों को कठिनाई होती है जिन्हें वैशाली जिले के निवासियों व सोनपुर प्रखंड के निवासीयों को दिघवारा उतरकर सड़क मार्ग से अपने घर आनी पड़ती है या पुनः पाटलीपुत्रा स्टेशन से वापस सड़क मार्ग से अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचने में काफी कठिनाइयो उस समय होती हैं जब वे अपने पूरे परिवार के साथ अधिक सामान लेकर यात्राएं करनी पड़ती हैं । अगर इस गाड़ी का ठहराब भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर एक मिनट अप व डाउन गाड़ी के होती तो यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलती । इस गम्भीर समस्याओं को रेल यात्रियों के साथ ग्रामीणों ने भी इस समस्याओ से अवगत मंडल रेल प्रबन्धक को कराया गया था लेकिन इस गम्भीर समस्याओं पर ध्यान नहीं दी गयी है जिसके कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । इस गम्भीर समस्याओं पर रेल मंडल प्रबंधक गम्भीरता पूर्वक विचार करे जिसे यात्रियो को कठिनाई का सामना नही करना पड़े ।




Recent Comments