परेशानी : लगातार बारिश से मुहल्ले की सड़क पर जमी कीचड़
मढ़ौरा(सारण). स्थानीय नगर के वार्ड संख्या 15 में लगातार बारिश की वजह से कच्ची सड़क पर कीचड़ जम जाने से मुहल्ले वासी परेशान है।वार्ड के सब्जी बाजार से साधुशरण नगर होकर गाई टोला संपर्क रोड में जाने के लिए कच्ची सड़क की बदहाली वर्षो से ज्यो की त्यों बनी हुई है।प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से फटेहाल कच्ची सड़क इन दिनों बारिश में और ही कीचड़ से बदहाल है।मुहल्ले के लोगों को दशहरा के त्योहार में सड़क और भी तकलीफदायक इसलिए हो गया है, क्योंकि गढ़ादेवी मंदिर और पूजा पंडालों में आरती के लिए मुहल्ले से जाने वाले श्राद्धालु पुरुष और महिलाएं गंदे कीचड़ से रूबरू होकर गुजर रहे है।घरों से पूरी तरह से साफ सफाई का ध्यान कर निकलते है लेकिन रास्ते मे गंदे कीचड़ से सामना हो जाता है।इसका रोना रोते हुए मुहल्ले वासी मुन्ना लाल गुप्ता समेत आधे दर्जन लोगों ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण वर्षो से मुहल्ले के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।




Recent Comments