सारण :अवैध रूप से स्टैंड वसूली के विरोध में  हुई मारपीट में  एक घायल, प्राथमिकी दर्ज 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो 
अमनौर /सारण 
भाड़ा गाड़ी से अवैध वसूली के विरोध करने पर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया. जिसका उपचार अमनौर स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. घायल युवक भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा कला गांव निवासी झुलन राय बताया गया है. फर्द बयान के आधार पर भेल्दी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के महेश राय, विजय राय तथा मुकेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें घायल युवक ने बताया कि भेल्दी स्टैंड में जबरदस्ती उक्त आरोपियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है. जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट किया गया.