
सांसद रूडी के पहल पर केंद्रीय विद्यालय बेला,नवोदय विद्यालय देवती और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छपरा को मिला स्मार्ट क्लासेज सिस्टम
छपरा : सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के द्वारा 20 चयनित विद्यालयो को आधुनिक स्मार्ट क्लास का सिस्टम दिया जाना है।जिसमे मंगलबार को केंद्रीय विद्यालय बेला और नवोदय विद्यालय देवती को भाजपा के राज्य परिसद सदस्य राकेश कुमार सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया।

वही छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रामानन्द प्रसाद देव को विद्यालय के गुरु एवं भैया बहन के बीच पूर्व प्राचार्य रामदयाल शर्मा ,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि ई सत्येन्द्र सिंह के हाथों दिया गया ।साथ मे जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह,जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान सांसद कार्यालय प्रभारी कमलेश सिंह,बिनय शर्मा ,उपनेश सिंह उपस्थित थे ।

सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा इस तरह के उपकरण से बच्चों के आगे बढ़ने का मार्ग प्रस्तित होगा ,सांसद जी द्वारा स्मार्ट सिस्टम के साथ साथ ट्रेनर भी भेजे है। जो विद्यालय में जाकर वहां के शिक्षक को ट्रेनिंग देकर समझायेंगे ताकि वे बच्चों को सही से पढ़ा सकेंगे इस सिस्टम में क्लास 1 से 11 तक का सभी विषय अंगेजी एवं हिंदी माध्यम में NCRT सिलेबस है।आज बच्चों के बीच ट्रेनर ने पढ़ाया । शिक्षा के बढ़ावा के लिए सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को विद्यालय के प्रधानाध्यापको ने कहा इस तरह के अच्छे कार्य ,शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा ।




Recent Comments