*तीन दिनों में 89 नामजद अभियुक्तो को सीवान पुलिस ने दिखाई लाल घर*
*✍ सीवान से नवीन सिंह परमार*
⭐सीवान पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के निर्देश पर सीवान पुलिस ने 07 मई से 09 मई तक पुरे जिले में अपराधिक गतिविधियों की रोक-थाम व अवैध शराब के खिलाफ एक विशेष समकालीन अभियान चला कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 75 स्थानों पर छापेमारी कर के विभिन्न मामलों में नामजद कुल 424 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमे अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त 16 लोग भी शामिल है.
पुलिस सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार तीन दिनों में गिरफ्तार लोगों में से 89 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सीवान पुलिस के तीन तक चलाए गए इस विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा कुल 144 वारंटों का निष्पादन किया गया.
सूत्रों के अनुसार विशेष अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा जहाँ अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं लगभग 11 लीटर देशी, 08 लीटर अंग्रेजी व 20 लीटर महुआ का शराब बरामदगी की गई.
( साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)





Recent Comments