
मशरक(सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बलुआ शिवमंदिर परिसर में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर के किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर शिराजुदीन ने किया मुख्य अतिथि के रुप मे पटना हाईकोर्ट के वकील ऋतु राज सिंह ने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। ऋतु राज बताया शहीदों के द्वारा किए गए देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश में युवाओं के अंदर राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति के पथ पर चलने के लिए इन शहीदों के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। मौके पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार , डाक्टर ललन पाठक ,संतोष सिंह शिक्षक हेमनारायण सिंह कार्यक्रम का आयोजनकर्ता बिट्टू बाबा अभिषेक बाबा संदीप बाबा अनिल मुखिया आरना पंचायत के सहित सैकड़ों महिला पुरुष लोग मौजूद रहे।




Recent Comments