सारण :बाइक से गिर महिला हुई घायल, सदर अस्पताल, छपरा रेफर 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 खोड़ीपाकर डीह पेट्रोल पंप के पास एक बाइक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लेने के कारण बाईक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.  स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद   सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया. घायल महिला मकेर के भाथा गांव निवासी पूना महतो की 32 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी बतायी गयी है. मालूम हो कि उक्त महिला अपने परिजन के साथ बाईक से अपने घर लौट रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से बचने के कारण अचानक ब्रेक लेना पड़ा जिस कारण बाइक के पीछे बैठी महिला असंतुलित हो सड़क पर गिर गई.