
लाभुकों के बीच आवास योजना का प्रपत्र बितरण करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मुख्य पार्षद व अन्य
—————–
सारण:सांसद ने किया 80 लाभुकों के बीच आवास योजना का बितरण
#देश के सुरक्षा की जिम्मेवारी भी महिलाओं के कंधों पर
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
रसूलपुर /एकमा –
प्रखंड मुख्यालय परिसर के किसान भवन सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित “सबके लिए आवास योजना” शिवीर में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने एकमा नगर पंचायत के कुल 80 लाभुकों के बीच आवास योजना के प्रपत्र का बितरण किया।इस मौके पर सांसद ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना समेत उज्जवला गैस योजना,जन-धन योजना आदि योजनाओं की बिस्तृत जानकारी दिया।उनहोंने कहा कि समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार कृत संकल्पित है।महिलाओं के लिए हर बिभाग में आरक्षण है।देश की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी अब 35 फिसद महिलाओं के कंधे पर हीं निर्धारित होगा।किसी भी पंक्ति में महिलाएँ पुरुष से पीछे नहीं रहेंगी।इस मौके पर मुख्य पार्षद अनामिका देबी,उप मुख्य पार्षद रिंकी देबी,कार्यपालक पदा0,भाजपा नेता कामेश्वर सिंह मुन्ना, युगुल किशोर सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अबिनाशचन्द्र उपाध्याय, प्रकाश सिंह पुन्नु, बिकास सिंह पिकु, सुबोध सिंह, चैतेन्द्रनाथ सिंह, बीरेन्द्र पाण्डेय, बिजय शंकर सिंह पप्पू, मो0अनन्नास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments