बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोबिन्द का इस्तीफा,पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी
संजय कुमार सुमन
सम्पादक,दैनिक खोज खबर
राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने आज मंगलवार को बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
मालूम हो कि दिल्ली में सोमवार को हुए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में कोविंद के नाम पर मुहर लगी थी।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। 
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार दोपहर रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा की। कोविंद भाजपा का दलित चेहरा हैं। भाजपा ने उनके नाम की घोषणा करके विपक्ष को भी साधने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी।

भाजपा संसदीय बोर्ड की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोविंद 23 जून को इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।कोविंद के नाम को एनडीए के घटक दलों में शिवसेना के अलावा सभी का समर्थन है। बीजेडी ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।इसके अलावा उन्हें मायावती के बीएसपी और नीतीश कुमार की जेडीयू का साथ मिल सकता है। 
वहीं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दल 22 जून को बैठक करेंगे। वह अपना संयुक्त उम्मीदवार उतार सकते हैं।





Recent Comments