सिवान :प्रेरक संघ परीक्षा का करेगा बहिष्कार
#परवेज अख्तर /सिवान
जीरादेई:प्रखंड के बीआरसी में शुक्रवार को प्रेरक महासंघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 मार्च को होने वाली महापात्रता परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वरा प्रेरकों को 18 माह से मानदेय नहीं मिला है। सरकार द्वारा न आजतक कॉपी मिला है और न ही किताब मिला है। बैठक में मुख्यरूप से शेषनाथ माली, राजीव शर्मा, नंदकिशोर यादव,बेबी देवी, उषा कुमारी, नीतू कुमारी थे।