*ट्रेन से गिरने से तेलकथु के युवक की मौत*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨सीवान के एमएचनगर थाना के तेलकथु शिव मंदिर निवासी स्वर्गीय केदार मिश्र के 20 वर्षीय पुत्र दिलीप मिश्र की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई हैं. घटना बुधवार प्रातः की है जब एमएचनगर थाने के तेलकथु निवासी दिलीप मिश्र बेतिया जिले के बगहा गाँव स्थित अपने मौसी के घर से ट्रेन द्वारा अपने घर सीवान जिले के तेलकथु आ रहे थे,तभी गोपालगंज जिले के थावे के समीप वृदांवन गाँव के पास चलती ट्रेन से गिर गये.पटरी के किनारे लाश देख गोपालगंज के सरपंच टिंकू तिवारी व ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना जीआरपी को दी गई.
मृतक के पैकेट में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान सीवान जिले के एमएचनगर थाना के टेलकथु निवासी दिलीप मिश्र के रूप में हुई.शव की शिनाख्त के लिये जीआरपी द्वारा घटना की सुचना एमएचनगर थानाप्रभारी अरुण कुमार सिंह को दी गई. सुचना प्राप्त होते ही परिजन थावे स्टेशन पहुच पोस्टमार्टम के पश्च्यात शव ले बुधवार रात्री तेलकथु गाँव पहुचे.




Recent Comments