अखंड अष्टयाम व रामचरित्र मानस पाठ को लेकर सैकड़ों श्रध्दालु भक्तों ने निकली भव्य कलश शोभायात्रा

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर प्रखंड के मनोरपुर झखड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम व रामचरित्र मानस पाठ को लेकर सोमवार को सैकड़ों श्रध्दालु महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली । उक्त कलश शोभा यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु महिला, पुरूष व कुआरी कन्याएं शामिल थी ।बैंड बाजा, हाथी , घोड़े व उंट के शामिल होने तथा श्रध्दालु भक्तों के द्वारा माता की जयकारा से वातावरण भक्ति मय बना रहा। उक्त कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से चलकर सलखुंआ बिशुनपुरा मही नदी पहुंची ।जहां आचार्य अजय तिवारी ने धार्मिक वेदों व म॓त्रोचारण के साथ जलभरी कराया । जलभरी के दौरान श्रध्दालु भक्तों की जयकारा के साथ धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो ,प्राणियों में सदभावना व विश्व का कल्याण हो आदि नारों से वातावरण गूंज उठा ।इस मौके पर महावीर मंदिर पुजारी मुन्ना सिंह , बबन सिंह , बिट्टू सिंह , गोलू सिंह , नंदन सिंह , कृष्णा सिंह , लक्षुमण ठाकूर , तारकेश्वर ठाकूर व रंधीर सिंह आदि शामिल थे ।




Recent Comments