शेरपुर मे शारदीय नवरात्र को ले जलभरी
डोरीगंज(सारण)
“””””””””””
शारदीय नवरात्र पर शेरपुर गाँव के श्रद्धालु नर नारियो के द्वारा मंगलवार को हाथी घोड़े व बैण्ड बाजे के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

जिसकी शुरुआत गाँव के महारानी स्थान मंदिर से किया गया जिसमे रंग बिरंगे परिधानो से सुसज्जित गाँव की महिला पुरूष व युवतियाँ हाथो मे कलश थामे जय माता दी के नारे लगाते गाँव की सीमाओ का परिभ्रमण कर मखदुमगंज के समीप स्थित कनुईनिया घाट पहुचे।

जहाँ मौजूद कर्मकाण्डी आचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चार ध्वनि के बीच जलभरी क्रिया सम्पन्न हुई जिसके पश्चात पुन: वापस महारानी स्थान पहुंच जलकलश स्थापित कर इस यात्रा का समापन किया गया ।
इस दौरान कलशधारी महिला पुरूषो की सुरक्षा मे पूजा समिति के डाॅ अनन्त चौरसिया शुभनारायण राय मृणाल पाण्डेय गगन पासवान रमेश शर्मा मुन्ना लाल व गोपाल जी राय आदि वॉलेन्टियर जगह -जगह मुस्तैद दिखे । वही इस यात्रा मे पुरूष व महिला कलशधारियो के मुकाबले युवतियो की संख्या बढचढकर नजर आई
समिति के सदस्यो ने बताया कि शारदीय नवरात्र के आरंभ मे हर साल मातारानी के भक्तो के द्वारा पूरी निष्ठा आस्था व भक्ति के साथ ऐसा आयोजन किया जाता है । जिसके दौरान सप्तमी से दशमी तक यह स्थान लोगो की चहल पहल व भीड़ भाड़ से गुलजार एक मीनी बाजार के रूप मे तब्दील हो जाता है ।