*झांसी जेसीआई कोहिनूर ने कानपुर में फहराया परचम*
रिपोर्ट वाराणसी से राजेश कुमार यादव वाराणसी मंडल
कहते हैं हौसले बुलंद हो तो हर मंज़िल आसान होती है कुछ ऐसा ही कर दिखाया झाँसी जेसीआई कोहिनूर ने मौका था कानपुर में आयोजित जोन काल अवार्ड का जहाँ झांसी की जेसीआई कोहिनूर पूरे वर्ष समाजसेवा में लगाकर करीब आधा दर्जन अवार्ड को अपने नाम किया। कोहिनूर की अध्यक्ष वैशाली पुंशी ने बताया कि पूरे वर्ष उनकी टीम ने बेजोड़ मेहनत कर संस्था को इस मुकाम पर पहुचाया है, मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं कि आज जेसीआई कोहिनूर ने ये मुकाम हासिल कर झाँसी का नाम रोशन करने का काम किया। सचिव राखी बजाज ने कहा कि समाजसेवा कार्य करने में जो सुकून मिलता है वो और किसी कार्य मे नहीं, हमारी संस्था की हमेशा यही कोशिश रही है कि सबसे पहले उन लोगों को खुशिया देखी जाएं जो खुशी के लिए मोहताज रहते हैं, ये उन्ही की दुआओ का असर है जो आज कोहिनूर को कानपुर में सम्मानित होने का मौका मिला हम सभी उन लोगों के सुकुर गुजार है जिनकी दुआ से आज हमें यहाँ सम्मानित होने का मौका मिला





Recent Comments