सारण:श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद खेल मैदान में पसरे गंदगी व कचरे को विधायक और खिलाड़ियों ने किया साफ-सफाई
#खेल मैदान में 29 अक्टूबर से तीन दिवसीय सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का होगा आयोजन
#दैनिक खोज खबर डेस्क

अमनौर
पिछले दिनों अमनौर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के समापन के बाद पसरे गंदगी व कचरे को विधायक व खिलाड़ियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर हाथ में कुदाल व झाड़ू लेकर साफ-सफाई की. मालूम हो उक्त खेल मैदान में 29 अक्टूबर से तीन दिवसीय सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होना है. वहीं बडे़ पैमाने पर हुए श्रीमदभागवत कथा के बाद आयोजक द्वारा उक्त खेल मैदान को साफ नहीं कराया गया था. जिसको लेकर स्थानीय खिलाड़ियों ने भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा उक्त समस्या से अवगत कराया था. महिनों दिनों से अस्वस्थ चल रहे भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने गुरूवार को अमनौर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पहुंच दर्जनों खिलाड़ियों के साथ हाथ में कुदाल लेकर जहां तहां हुए गढ्ढे में मिट्टी भरा तथा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की. उक्त मौके पर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान पूरे देश में जोर-शोर से चलाया जा रहा है. खिलाड़ियों द्वारा उक्त शिकायत मिलते ही मैंने उक्त खेल के मैदान को खिलाड़ियों के सहयोग से साफ सुथरा कराया. वहीं विधायक ने लोगों को दीपावली की शुभकामना दिया. इधर उक्त ग्राउंड के साफ सफाई होने के बाद खिलाड़ियों में खुशी व्याप्त है.

उक्त मौके पर मुख्य रूप से शंकर ओझा, ओमप्रताप सिंह, मुखिया पति बसंत सिंह, राजेश सिंह कश्यप, राकेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, एथलीट कोच सुजीत कुमार सिंह, उमेश ठाकुर, वीरमनी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सिंह, एमडी राजा, पंकज राय, चंदन राय, धनंजय वर्मा, विवेकानन्द कुमार आदि लोग उपस्थित रहे.




Recent Comments