वैशाली :डीएम व एसपी ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर किया तैयारी की समीक्षा
✍प्रेम कुमार

बिदूपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर डी एम रचना पाटिल एवम एस पी राकेश कुमार ने आगामी 21 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समीक्षा की और अधिकारियों को विभिन्न तरह के कई निर्देश भी दिए।डी एम रचना पाटिल ने निर्जन क्षेत्रो में मानव श्रृंखला को कारगर ठंग से बनाने  कानिर्देश दी।उन्होंने हर दस किलो मीटर पर एक दण्डा धिकारी ,एक  पुलिस पदाधिकारी सहित मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।उन्होंने जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय यादव एवम प्रखंड मुखिया संघ के3 अध्यक्ष दीप नारायण सिंह उर्फ दीपू सिंह को श्रृंखला में शामिल होने का आग्रह किया।उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम राजनेतिक नही है बल्कि सामाजिक कार्यक्रम है।वही आगनवाड़ी सेविका संघ के अध्यक्ष सविता देवी से भी श्रृंखला में शामिल होने को कही।

इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से जागरूकता रैली को हरि झंडी संयुक्त रूप से डी एम रचना पाटिल,एस पी राकेश कुमार,जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय यादव,आगनवाड़ी सेविका संघ के अध्यक्ष सविता कुमारी और बी डी ओ डी एल यादव ने रवाना किया।इस अवसर पर डॉ संजय दास को हर दस किलो मीटर पर मेडिकल टीम की तैनाती करने और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा।वही सभी पदाधिकारियो से कई प्रकार की जानकारी ली और निर्देश भी दिये।इस अवसर पर मुखिया शिव नारायण राय,सी ओ संजय कुमार राय,थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल,जीविका के नेहा कुमारी दिलीप कुमार राय सचिव

,सहित सभी विभागों के पदाधिकारी गण एवम कर्मी गण उपस्थित थे।उन्होंने कहा की मानव श्रृंखला को सभी भेद भाव भुलाकर अव्वल बनाना है,ताकि जिले का नाम प्रदेश में रौशन हो।