सारण :झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से हजारो की संपत्ति जलकर राख
अमणौर
थाना क्षेत्र के खासपट्टी गांव के एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से हजारो की संपत्ति जलकर राख हो गई. गुरूवार की रात्रि लगी आग में स्थानीय मध्य विधालय के रसोईया फुलझड़ी देवी के घर में रखे स्वर्ण आभूषण, अनाज , कपड़ा व वर्तन सहित 10 हजार रूपये नगदी जलकर पूरी तरह खाक हो गये है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. पीड़िता फुलझड़ी देवी ने बताया कि रात में हम सभी परिवार के सदस्य सोये हुए थे. आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद लोग जुटे तथा आग बुझाने का प्रयास किया. इधर इस घटना की जानकारी सीओ पीड़िता को अब तक किसी तरह की सरकारी सहायता मुहैया नहीं करायी गयी थी. सीओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्वकर्मी को जांच के लिये भेजा गया है. जांच प्रतिवेदन मिलने के साथ ही पीड़ित को सरकारी सहायता मुहैया कराया जाएगा.




Recent Comments