
पानापुर (सारण)मंगलवार को स्थानीय पीएचसी मे फैलेरिया उन्मूलन को ले आशा कार्यकार्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया।चिकित्सा प्रभारी गौरव कुमार ने आशा कार्यकार्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि 20 सितम्बर से चलने वाले अभियान मे गर्भवती, प्रसूति तथा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चो तथा गंभीर बिमारी वालो को फैलेरिया का दवा नही खिलाना है।उन्होने कहा कि यह अभियान दो सप्ताह चलेगा।जिसमे सभी आशा कार्यकार्ता घर -घर जाकर दवा खिलाऐगी।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, अखिलेश्वर पाण्डेय आदि उपस्थित थे।




Recent Comments