विभिन्न जगहों पर रहेगा शट डाउन

#परवेज अख्तर/

सिवान: बिजली संबंधित कार्य को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न जगहों पर शट डाउन रहेगा। जिसकी वजह से विद्युत बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्य व मेंटेनेंस को लेकर जिले के विभिन्न जगहों पर सोमवार को शट डाउन रहेगा।