सारण:बस की ठोकर से बाइक सवार किशोरी की मौत
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह/परसा
परसा:दरियापुर परसा पथ पर शीतलपुर के समीप बस ने बाइक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया।जिसमे बाइक सवार किशोरी की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया।मृतका किशोरी छपरा तेलपा निवासी सूरज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी बतायी जाती है।घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को युवती वैशाली के जुड़ावनपुर निवासी अपने मामा भोला सिंह के साथ बाइक से घर वापस आ रही थी।इसी दौरान शीतलपुर चौक के समीप बस ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सुचना मिलते ही दरियापुर पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।और बस को जप्त कर किया।शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।घटना की खबर मिलते ही किशोरी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।




Recent Comments