सारण:ऑटो एवं मोटरसाइकिल के टक्कर में बाईक पर सवार दो युवक घायल
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:मेकर-परसा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के अंजनी गाँव में स्तिथ चमनी के समीप ऑटो एवं मोटरसाइकिल के टक्कर में बाईक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया।दोनों घायलो को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।दोनों घायल युवक चांदपुरा निवासी राम प्रवेश राम का पुत्र विजय राम तथा चन्देश्वर दास का पुत्र आनेद्र दास बताया जाता है।दोनों घायलों का चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि युवक अंजनी से अपने घर चांदपुरा बाईक से आ रहा था।तभी अज्ञात अनियंत्रित ऑटो चालक ने संतुलन खो मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दी।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।




Recent Comments