नालन्दा:महिला दिवस पर छात्राओं ने बनायी रंगोली, भाषण और कविता के माध्यम से दिया सशक्तिकरण का सन्देश
#न्यूज़ इनपुट -कुमुद रंजन /नालंदा

नालंदा
महिला दिवस पर आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं अपने स्कूल प्रांगण में गुरुवार को रंगोली बनाकर, कविताएं लिखकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध भाषण दिया ।छात्राओं ने अपनी कविताओ में बेटी को चिंताओ में घेरने से लेकर पढ़ाई लिखाई से लेकर दहेज देने तक कि बात कही।

अष्टम बर्ग की छात्रा खुसी कुमारी के द्वारा लिखी कबिता की सभी लड़कियो ने प्रांससा की, सरिफा कुमारी ,गायत्री कुमारी ज्योति कुमारी काजल कुमारी ,शिबानी कुमारी ने रंगोली बना कर महिलाओ को सम्मान दिया। वार्डेन संगीता कुमारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कस्तुरबा के छात्राओ ने मनमोहक रंगोली बना कर सन्देश देने का कार्य किया है।