सिवान :वीआईपी मोहल्ले में कच्ची सड़क पर चलते हैं शहरवासी
#रिपोर्ट -परवेज़ अख्तर/सीवान
सिवान :शहर के सभी वार्डों में जहां तेजी से विकास कार्यो को कराया जा रहा है। वहीं वार्ड संख्या छह व सात से जुड़े घनी आबादी वाले वीआईपी मोहल्ले आसीनगर को नगर परिषद ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। स्थित यह है कि शहरवासी आज भी कच्ची सड़क से होकर अपने घरों में आते-जाते हैं। शहर के नया किला स्थित पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के आवास के बगल से लेकर आसीनगर के गली नंबर तीन तक काफी चौड़ी सड़क है जिसके पक्कीकरण के लिए मोहल्ले के लोग वर्षो से इंतजार कर रहे हैं। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि समय से सभी टैक्स चुकता किया जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर उनलोगों के पास कुछ नहीं है। लोग इसके लिए वरीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को बड़ा कारण मानते हैं। कहते हैं कि आसीनगर के विकास में एक वर्ग विशेष के साथ राजनीति की जा रही है। विकास के इस दौर में शहर के बीचो-बीच स्थित सैकड़ों घरों वाले इस वीआईपी मोहल्ले की सड़क आज भी मिट्टी की है। लोगों को कहना है कि पिछले कई साल से वे लोग सड़क, नाली और अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए अफसरों और नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सब बेकार साबित हुआ है। वार्ड सात की पार्षद भी आसीनगर के विकास के लिए अधिक प्रयत्नशील नहीं दिखतीं हैं।
_______//




Recent Comments