‘समान कार्य-समान वेतन’ समेत 13 सूत्री मांगों के लिए सीवान में शिक्षक संघ ने दिया धरना
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
सीवान : “जो सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को नहीं मानती उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं।सरकार को शिक्षकों का हक हर हाल में देना होगा।”उक्त बातें शिक्षक नेता अमर लाल चौधरी ने पचरुखी प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक धरना को संबोधित करते हुए कहीं।
आज अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा लिए गये निर्णय और बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आलोक में पचरुखी अंचल अध्यक्ष अमरलाल चौधरी और सचिव जयप्रकाश सिंह के संयुक्त  नेतृत्व में प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने धरना दिया। जयप्रकाश सिंह ने धरना में आये शिक्षकों को संबोधित करते हुवे कहा कि हम यहां पर 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं।जिसमें समान कार्य का समान वेतन सहित ,सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद सृजित करते हुए इस पद पर स्थायी नियुक्ति,सातवां वेतन आयोग का लाभ एक जनवरी 2016 से देने,स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति,स्नातक पास शिक्षकों के आठ वर्ष पूरा करने वाले शिक्षकों को एक हजार का लाभ देने,पुरानी पेंशन नियमावली को लागू करने,दक्ष शिक्षकों के लिए प्रारंभिक शिक्षा आयोग का गठन,सेवा-शर्त नियमावली का अविलंब प्रकाशन,मध्य विद्यालयों में लिपिक एवं आदेशपाल की नियुक्ति ,मध्याह्न भोजन योजना से शिक्षकों को अलग करने आदि मांग शामिल है।वहीं जिला सचिव मुन्ना कुमार ने कहा कि समान कार्य का समान वेतन हमारा अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे।उक्त सभा को संघ के उपाध्यक्ष विश्राम साह, सच्चिदानंद तिवारी,राकेश सिंह,मनोज कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।धरना के उपरांत संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पचरुखी बीडीओ डॉ संजय कुमार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।जिसे अनुशंसा के साथ सरकार को फैक्स करने का अनुरोध किया गया।
मौके पर शिक्षक साकेत सिंह,हरेराम पड़ित,संगीता कुमारी,सीमा कुमारी,
 संजय गुप्त,अशोक राम,अभय कुमार अभय,संजय सिंह,रमेन्द्र प्रसाद समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।