143323-lalu

“दैनिक खोज खबर” नई दिल्ली: यूपी समेत पांच राज्यों के आने वाले चुनाव परिणामों के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक्ज़िट पोल देखने के वजाय अपने खेत में उगाए आलू के साथ नज़र आए.

लालू प्रसाद ने ट्वीट कर अपने खेत में पैदा हुए आलू के साथ तस्वीरें पोस्ट की है. ट्वीट कर उन्होंने लिखा है कि खेत खलिहान में जाकर अच्छी फसल देखकर सुकून मिलता हैअपने हाथों से उपाजाए हुए आलू के साथ उन्होंने फोटो शेयर की हैंउन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खेतखलिहान में जाकर, अच्छी फसल देखकर सुकून मिलता है. उन्होंने अपने खेत में उपजे एक आलू की फोटो भी शेयर की है.

 गौरतलब हो कि लालू का गौ पालन और खेती सबसे प्रिय शगल है. खाली समय में वह गोशाला और खेतों की ओर रूख करते हैं. पार्टी नेताओं की माने तो लालू प्रसाद यादव सब्जी के अलावा अपने खेतों में बैगन, पालक और अरहर सबकुछ उपजाते हैंबताया जाता है कि लालू ने करीब पांच दर्जन से ज्यादा गायें पाल रखी हैं और अपनी ही गायों का दूध इस्तेमाल करते हैं. लालू मिलावटी सामानों से काफी दूर रहने की भी कोशिश करते हैं.