
बिहार:गया के ओमप्रकाश सिंह बने यूपी के नये डीजीपी
सीआईएसएफ के महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह यूपी के अगले डीजीपी होंगे. यूपी के गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह सुलखान सिंह का स्थान लेंगे. ओपी सिंह गया के चांकद के रहने वाले हैं.
ओपी सिंह वर्तमान में डीजी सीआईएसएफ के रूप में तैनात हैं. ओपी सिंह वरिष्ठता में सबसे लंबे कार्यकाल वाले 7वें नंबर पर हैं. उनका कार्यकाल ढाई साल का होगा.
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और परमाणु प्रतिष्ठानों, नागरिक हवाई अड्डों और मेट्रो की रक्षा करने वाले आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह अब यूपी के नये डीजीपी होंगे.
बता दें, कि सितंबर महीने में सुलखान सिंहको रिटायर्मेंट मिला था, लेकिन शासन ने उनको तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया था. वहीं सेवा विस्तार भी 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में अब सूबे में नए डीजीपी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी. वहीं सरकार को ऐसे डीजीपी की तलाश भी है जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को संपन्न करा सके.
बिहार:गया के ओमप्रकाश सिंह बने यूपी के नये डीजीपी




Recent Comments