
सारण:ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
—–
⏭राज्य सरकार व पंचायती राज व्यवस्था सड़क निकलवाने में बिफल
⏭दो गाँवों के विवाद में नहीं बन पा रही थी सड़क
⏭100 बर्षों का सपना हुआ पूरा
रसूलपुर /एकमा -प्रखंड अधीन रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां गाँव में ग्रामीणों ने बगैर किसी सरकारी सहायता के श्रमदान कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने रविवार को नारियल तोड़ कर किया।
बिधायक ने इसके लिए ग्रामीणों व जमीन दाताओं की तारीफ करते हुए कहा कि एकता में हीं बल है।यह सिद्ध करता है सड़क निर्माण कार्य।
जिसके बनने से ग्रामीणों की सैकड़ों बर्षों की मुराद पुरी हो रही है।राज्य सरकार ने पंचायतीराज ब्यवस्था के तहत पन्द्रह बर्षों में भी विवादित सड़क का निर्माण नहीं करा पायी। योगियां तथा पड़ोसी गाँव असहनी के विवाद में नहीं बन रही थी सड़क।
इन दोनों गाँवों के बीच सड़क की जमीन को लेकर सौ साल से विवाद चल रहा था।परन्तु ग्रामीणों की मेहनत व त्याग हीं आखिरकार रंग लाया।जिससे योगियां वासियों का सौ बर्षों का सपना पूरा हुआ।ग्रामीणों ने किया सड़क निर्माण के लिए जमीन दान।योगियां निवासी बलिना सिंह के बंशजों ने जमीन दान देकर सड़क निर्माण कराने मे अहम् भूमिका निभाई।
ग्रामीणो द्वारा बनाया गया संपर्क सडक को योगियां गाँव से हाईस्कूल योगियां तक निर्माण करा कर रसूलपुर चैनपुर पथ से जोड़ा गया है।
ग्रामीणों द्वारा किए गए नेक कार्य से जहाँ दो गाँवों का विवाद समाप्त हो जाएगा वहीं ग्रामीणों को प्रख॔ड मुख्यालय को जाने में तीन किलोमीटर तक कम दुरी तय करनी पडेगी।इस अवसर पर मुखिया बागेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह योगियां, सरपंच सुशील सिंह, डाॅ0रामानुज सिंह, शशि भुषण सिंह, निर्मल सिंह, फतेह सिंह ,बब्लू सिंह, अजय सिंह नर्वदेश्वर सिंह, सुदय राम आदि उपस्थित थे।




Recent Comments