चार राज्यो में भाजपा के परचम लहराने पर बारां भाजपा ने जताई ख़ुशी ।

राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट:-“दैनिक खोज खबर “बारां – 19 मार्च – देश में हाल हुए चुनाव में 4 राज्यो में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर के नेतृत्व में विजय दिवस मनाया गया।
जिला प्रमुख आवास पर भाजपा कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए जहाँ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में जो भाजपा के सिद्धान्तों को देश ने स्वीकारा है आज उसी का नतीजा है भारतीय जनता पार्टी को 4 राज्यो में अपार समर्थन मिला और भाजपा की सरकारें बनी, जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन ने बैठक में कहा की शीर्ष नेतृत्व के कठोर परिश्रम और राष्ट्र निर्माण के निर्णयों के साथ पूरा देश खड़ा है , राजस्थान में फिर से भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लड्डू खिला ख़ुशी जताई ,और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाकर विजय दिवस मनाया।
वही उत्तर प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने जिला प्रमुख आवास पर पटाखे फोड़ नारेबाजी की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मोरपाल सुमन , उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरदीप , ब्रह्मानंद शर्मा , पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह , नगर परिषद् के नेता प्रतिपक्ष निर्मल माथोड़िया , हरगोविंद जैन , सुरेंद्र गालव , प्रमोद मीना , राजेंद्र खींची , बलराम सुमन , सतेंद्र केदाहेड़ी , सत्यनारायण बाबा , सीमा शर्मा, मुकेश केरवालिया, प्रकाश मेहता , भगवती प्रसाद सोनी,ताराचंद गुर्जर सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।




Recent Comments