मशरक(सारण)मशरक डाकबंगला चौक स्थित सिद्धिदात्री मंदिर से पुराने स्टेशन तक जिला परिषद की भूमि को अपने कब्जे में लेने वाले अवैध अतिक्रमण करने वालो पर मजिस्ट्रेट के रूप मे प्रतिनुक्त मशरक सीओ ललित कुमार सिंह ने कानून का डंडा चलाया। और अवैध कब्जा जमाये लोगों पर जिला परिषद के निवर्तमान  जिला अभियन्ता दीनानाथ दता,जिला परिषद इंजीनियर सुनिल कुमार उपाध्याय, जेई शम्भु नाथ सिंह, जिला अमीन सुरेश कुमार सिंह,प्रखंड अमीन अशोक मांझी की मौजूदगी मे अवैध अतिक्रमण करने को दो घंटे का समय दिया जिससे दुकानदारों द्वारा अपने से ही अतिक्रमण हटाया जाने लगा। सभी अपनी-अपनी दुकानें के सामान समेत तोड़ कर हटाने में लगे रहे। प्रशासन के कड़े रूख को भांपते हुए उक्त भूमि पर कब्जा जमाए लोग बड़ी तेजी के साथ कब्जा हटाने में व्यस्त दिख रहे है। उक्त जमीन पर वर्षो से अवैध अतिक्रमण कर अवैध लोगों ने कब्जा जमा लिया था। प्रशासन के रूख को भांपते हुए शायद कब्जा जमाने वाले लोग उक्त जमीन से हटना ही मुनासिब समझ पीछे हट गए।वही स्टेशन रोड सेन्ट्रल बैंक के पास अवैध अतिक्रमण करने वालो पर दबाव देकर जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया गया।अतिक्रमण हटाने के बाद जिला परिषद के निवर्तमान जिला अभियन्ता दीनानाथ दता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मशरक स्टेशन रोड मे जिला परिषद की जमीन पर दुकान बनाकर दुकानदारों को देना है जिसके लिए पहले ही टेंडर निकालकर दुकानों का दुकानदारों के नाम से रजिस्टर्ड किया जा चुका है पर दुकान के पीछे के मकान वालो ने सड़क व नाला के लिए हाईकोर्ट  में मामला दर्ज कराया था जिसमें हाईकोर्ट के आदेशानुसार पीछे के मकान वालो को तीन फीट का नाला और बारह फीट का सड़क बनाकर दिया जायेगा उसके बाद रजिस्टर्ड दुकान बनाकर आवंटित दुकानदारों को दे दिया जायेगा।वही आवंटित दुकान के आगे की सड़क को पैतीस फीट चौड़ा किया जायेगा।और दोनो सड़क के बीच बीच में सड़क को जोड़ दिया जायेगा।अतिक्रमण हटाने को लेकर मशरक थाना पुलिस के दारोगा बीके सिंह,जमादार श्याम बिहारी पांडेय समेत सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष बल की उपस्थिति रहीं।