दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
चनपटिया थानाक्षेत्र के उतरवाहिनी से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम उतरवाहिनी से छापेमारी कर 37 बोतल रॉयल स्टेज तथा 1084 बोतल क्रेजी रोमियो बरामद किया.छापेमारी दल में थानाध्यक्ष की अगुवाई में एएसआई अरविंद कुमार सिंह,वरूण कुमार,मो. शमीम खाँ इत्यादि शामिल थे.