मढ़ौरा अनुमंडल में नये राशन कार्ड का वितरण हुआ शुरू, एसडीओ ने शिविर लगाकर किया वितरण
# छ प्रखंड से 500 नये लोगों को मिला राशन कार्ड


मढ़ौरा(सारण):
अनुमंडल में नये राशन कार्ड का वितरण शुरू हो गया, एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने अनुमंडल कार्यालय एक शिविर लगाकर छ प्रखंडो से आये लाभुको को राशन कार्ड उपलब्ध कराया I मिली जानकारी के अनुसार शाम तक करीब पांच सौ लाभुको को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है

I सभी नए राशनधारी ने पिछले वर्ष अपना आवेदन अनुमंडल कार्यालय में किया था I आवेदन की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद आवेदन की जांच पूरा करवाया गया था I जांच में अहर्ता धारण करने वाले आवेदकों के राशन कार्ड के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है I बता दे कि राशन कार्ड के पुनरीक्षण में अनुमंडल से करीब तीन हजार लोगों का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाया गया है, इसमें उनका भी नाम शामिल है जिन्होंने अपना राशन कार्ड सरेंडर किया है I राशन कार्ड प्राप्त करने को लेकर मढ़ौरा,अमनौर, तरैया,मशरक, पानापुर,इसुआपुर से काफी संख्या में लाभुक अनुमंडल कार्यालय पहुंचे जिससे कार्यालय में पुरे दिन भीड़ बनी रही I कार्ड वितरण को लेकर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अनुमंडल में करीब तीन हजार नये लोगो को राशन कार्ड मिलना है I फिलहाल 1500 से अधिक लोगों का नया राशन कार्ड बना लिया गया है I लाभुको को उनके मोबाइल से सूचना देकर शिविर लगाकर कार्ड वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण




Recent Comments