सारण:ग्रामीणों के सूचना पर पिकअप पर लदे 14 पैकेट चावल जप्त 
अमनौर 
स्थानीय थाना की पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर  छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए  पीकप भान से जा रहे 14 पैकट चावल जब्त किया. उक्त घटना बुधवार की देर शाम की बतायी गयी है.  ग्रामीणों की सूचना पर अमनौर पुलिस ने अमनौर -भेल्दी रोड एसएच-104  में धरहारा गांव के पास उक्त  पीकअप को रोका जहां  पुलिस को देख चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया. मौके पर मौजूद  एसआई जुबैर खान व एएसआई प्रदीप मुखर्जी ने पीडीएस से संबंधित  खाद्दान्न लदे  पीकअप को जब्त कर थाने ले आये. सुचना के बाद अमनौर सीओ सह एमओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उक्त मामले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत  पीकप भान के  मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया. तथा बरामद सरकारी  चावल को स्थानीय डीलर रामेश्वर प्रसाद सिंह को जिम्मेनामा पर  दिया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.