सारण :अमनौर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर हालत में एक रेफर

अमनौर
थाना क्षेत्र के एसएच 104 बान्दे गांव के पास एक अनियंत्रित अल्टो की ठोकर लगने से बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए. स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों में एक मढौरा थाना क्षेत्र के असईयां गांव निवासी नागेन्द्र राय का पुत्र संजीत कुमार व दूसरा स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी मदन राय का पुत्र विनोद राय बताया गया है. चिकित्सक ने उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए संजीत कुमार को बेहत्तर इलाज के लिये छपरा रेफर कर दिया. मालूम हो कि दोनों युवक अमनौर से छठ का प्रसाद लेकर गरखा के रामपुर अपने संबंधी के यहा जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित अल्टो ने टक्कर मार दी. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सड़क दुर्घटना मामले में अल्टो को जब्त कर लिया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.




Recent Comments